फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर दो घरों से लाखों की चोरी

विज्ञापन
मूड़ा जवाहर गांव में चोरों द्वारा विखेरा गया सामान। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र के गांव मूड़ा जवाहर में शनिवार की रात चोरों ने नकब लगाकर दो घरों से नकदी समेत लाखों के आभूषण आदि की चोरी कर ली है। पीड़ितों ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा जवाहर में शनिवार रात चोरों ने कमलकिशोर मिश्र के घर में पीछे चोरों ने नकब लगाकर घर में ट्रैक्टर की किस्त के लिए रखे 75 हजार रुपये, सोने चांदी के आभूषण कंगन, पायल, हार, अंगूठी सहित दो लाख का सामान लेकर भाग गए। चोरों ने गांव के बाहर मकान बनाकर रह रहे नीरज शुक्ला के घर में हाल ही में हुई शादी का सामान, उनके घर में रखे 15 हजार रुपये चुराकर रफूचक्कर हो गए।
दोनों मकान मालिकों ने बताया कि गर्मी अधिक पड़ने के कारण घर के बाहर, आंगन में सोए हुए थे, जिससे उन्हें रात में हुई चोरी की जानकारी नहीं हो पाई। सुबह जब सोकर जगे तब नकब लगी और घर के बाहर टूटे पड़े बक्सों में बिखरा सामान देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। दोनों पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस में तहरीर दी है। सूचना पाकर अजान चौकी प्रभारी शशिशेखर यादव ने मौका मुआयना कर शीघ्र चोरी का खुलासा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें