चोरों ने खेत में बिखेरा सामान। सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। गांव तिनावां में शनिवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। एक घर से चोर नकदी और जेवर समेत लाखों का सामान चुरा ले गए।
क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलियापुर के मजरा तिनावां निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग स्थान पर सो रहे थे। घर के पीछे दीवार में सेंध लगाकर चोर भीतर घुस आए। चोर 10 हजार रुपये, पैंंडल, झुमकी, पायल, करधनी, कमर बिछुआ, कुंडल, बिछिया और कीमती कपड़ों समेत लाखों का सामान चुरा ले गए।
दूसरी घटना में गांव निवासी इंद्रपाल के मकान के पीछे की दीवार से कई ईंटें चोरों ने निकाल दीं। लोगों के जागने पर चोर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह ने बताया कि घटना में तहरीर मिल गई है। मौके का निरीक्षण कर लिया गया है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।