फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर महोत्सव का दुधवा से आगाज आज

विज्ञापन
दुधवा पर्यटन परिसर में महोत्सव को लेकर होती तैयारियां। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। लखीमपुर महोत्सव 2024 का दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर से सोमवार से आगाज किया जा रहा है। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह शुभारंभ करेंगे। महोत्सव को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर देर शाम तक जारी रहीं। एसडीएम, दुधवा के डीडी व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते दिखाई दिए।
विज्ञापन


लखीमपुर महोत्सव की तैयारी को लेकर रविवार को पूरा दिन प्रशासनिक अमला जी जान से लगा रहा। एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार हर्ष निशांत के अलावा दुधवा पार्क के डीडी डॉ. रंगाराजू टी. दिन भर व्यवस्थाओं और तैयारी का जायजा लेते दिखे। दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिसको लेकर तैयारियां लगातार की जा रही हैं।
पर्यटन परिसर में स्टेज समेत अन्य व्यवस्थाओं को पार्किंग स्थल में पूरा करने का काम किया जा रहा है। रविवार को पूरे दिन व्यवस्थाओं को ठीक करने में कर्मी जुटे रहे। बताया गया है कि यहां मंत्रियों के पहुंचने पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। जिसकी तैयारियां भी दिन भर चलती रहीं।
विज्ञापन


-

हवाई पट्टी पर भी दुरुस्त रहीं व्यवस्थाएं

हवाई पट्टी पर भी साफ सफाई के साथ ही बेहतर व्यवस्थाएं तहसील प्रशासन द्वारा कराई गई हैं। सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल की गई हैं। विमान के लिए संकेतक भी लगा दिए गए हैं। रनवे के किनारों को साफ कर दिया गया है और टर्मिनल को भी चमकाने का कार्य पूरा हो गया है। प्रवेश द्वार पर भी बेहतर ढंग से साज-सज्जा कराने के साथ ही पूरे दिन सफाई का कार्य होता रहा।

-

विमान द्वारा किया गया हवाई सर्वेक्षण

पलिया की मुजहा स्थित हवाई पट्टी पर दोपहर एक बजे से प्रशासन द्वारा विमान उतारने की तैयारियां की जा रही हैं। बताया गया था कि भोपाल से एक विमान आएगा। वह हवाई पट्टी पर लैंड करके ट्रायल करेगा। इसको लेकर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, नायब तहसीलदार हर्ष निशांत समेत नगर पालिका के सफाईक र्मियों की पूरी टीम यहां तैनात रही और व्यवस्थाओं को ठीक करती दिखी। देर शाम पता चला कि विमान द्वारा केवल हवाई सर्वेक्षण ही किया जाएगा। इसके बाद हवाई पट्टी से ऊपर होकर विमान गुजरने की बात कही जा रही है।



हवाई पट्टी पर होगी प्रेस कांफ्रेंस, दुधवा में होंगे कार्यक्रम

दोनों मंत्रियों के पलिया हवाई पट्टी पर पहुंचने के बाद यहां प्रेस कांफ्रेंस होने की बात अधिकारियों द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। साथ ही प्रेस कांफ्रेंस के बाद दुधवा में आयोजित समारोह में सभी हिस्सा लेने पहुंचेंगे। यहां नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जादूगर के कार्यक्रमों का आयोजन होने की बात कही जा रही है।

-

पर्यटन मंत्री किशनपुर सेंक्चुरी में करेंगे जंगल सफारी

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह किशनपुर सेंचुरी में जंगल सफारी भी करेंगे। उनको जंगल सफारी कराने के लिए किशनपुर में भी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह शाम की शिफ्ट में जंगल सफारी करने के लिए किशनपुर के लिए रवाना होंगे। उनके नाइट स्टे की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, पर्यावरण और जलवायु मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सीधे लखनऊ चले जाएंगे।

-
लखीमपुर महोत्सव की सभी तैयारियां दुधवा पर्यटन परिसर में पूरी कर लीं गईं हैं। स्कूली बच्चों के लिए प्रबंधकों से भी वार्ता हो चुकी है और हवाई पट्टी पर भी व्यवस्थाएं ठीक कर लीं गई हैं। कार्यक्रम बेहतर ढंग से निपटाने के लिए अधीनस्थों को भी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। बाकी दुधवा पार्क प्रशासन भी बेहतर ढंग से कार्यक्रम को संपन्न बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन


-कार्तिकेय सिंह, एसडीएम पलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें