फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोला विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होगा उपचुनाव, छह को आएंगे नतीजे

Mon, 03 Oct 2022 01:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

गोला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई गोला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया है। इस सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा और छह नवंबर को नतीजे आएंगे।

विज्ञापन


बता दें कि विधायक अरविंद गिरी छह सितंबर को सुबह पाचं बजे अपने निजी निवास फार्म हाउस से लखनऊ में पार्टी बैठक में शामिल होने निकले थे। कार में उनके साथ ड्राइवर राकेश, गनर रंजीत और खानसामा थे। चालक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि रास्ते में सिधौली पहुंचे ही थे कि विधायक की तबीयत खराब हो गई और गाड़ी रोकने को कहा।

जिसके बाद में कार में अगली सीट से उठकर विधायक पिछली सीट पर लेट गए फौरन कार चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए। अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही करीब सात बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें