क्रिकेट मैच खेलते हुए खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला खेला गया। इसमें लखीमपुर ग्रीन ने लखीमपुर ब्लू को 21 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर ग्रीन ने 40 ओवर में 258 रन बनाए। टीम की ओर से अनिकेत नाथ तिवारी ने 51, हर्षित पाप ने 38 और निर्दोष सिंह ने 31 रनों का योगदान दिया। लखीमपुर ब्लू के गेंदबाज मुकुल सिंह और आदित्य कुमार ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर ब्लू टीम 40 ओवर में 237 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अतीक अहमद ने 67 और धर्मवीर ने 51 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
लखीमपुर ग्रीन के गेंदबाज आराध्य ने तीन विकेट लेकर मैच में अहम भूमिका निभाई। अनिकेत नाथ तिवारी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के बाद विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिषेक शुक्ला, रामजी कश्यप, विशाल वर्मा, नीरज शुक्ला, मलिक इरफान, रवि शंकर तिवारी, सूरज शर्मा और मसीहा अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।