फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के जंगल में फिर पहुंचा 50 से 60 नेपाली हाथियों का झुंड, वन कर्मियों की टीम सतर्क

Wed, 17 May 2023 05:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से निकला हाथियों का एक दल दुधवा नेशनल पार्क पहुंचा। इस दल में कम से कम 60 हाथियों के होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
नेपाली हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांकेगंज इलाके में नेपाल के शुक्ला फाटा नेशनल पार्क से निकल कर हाथियों का एक दल मंगलवार शाम दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में पहुंच गया। इस दल में 50 से 60 हाथियों के होने का अनुमान है। इसमें चार से पांच टस्कर हाथी और उनके बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दक्षिण सोनारीपुर रेंज के डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों की टीम को छोटा पलिया बीट अंतर्गत बांकेताल क्षेत्र में जंगली हाथियों का एक झुंड दिखाई दिया। वन कर्मियों के मुताबिक, इस दल में शामिल टस्कर समेत हाथी और उनके बच्चे घास के मैदान में विचरण करते नजर आए। 

इस दल में शामिल तीन बच्चों की उम्र दो से तीन माह की है। दुधवा टाइगर रिजर्व के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/एफडी बी प्रभाकर ने दुधवा के जंगल में नेपाली हाथियों के झुंड आने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दल में 40 से 50 हाथी और उनके बच्चे शामिल हैं। ये हाथी दक्षिण सोनारीपुर रेंज के बांकेताल क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को गश्ती टीम को हाथियों का दल छोटी पलिया बीट के बांकेताल क्षेत्र के आसपास विचरण करता दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले नेपाली हाथियों का एक दल दक्षिण सोनारीपुर रेंज के एसडी सिंह रोड और भादीताल क्षेत्र में विचरण करते दिखाई दिया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा समय में दुधवा के जंगल में दो अलग-अलग झुंडों में शामिल 100 से अधिक नेपाली हाथियों का दल घुम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें