फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की कमी से खाली हैं महकमे

Fri, 22 May 2015 06:34 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो-दो जिला स्तरीय अधिकारियों के निलंबन के  बाद से उनके विभागों को अभी तक कोई नया मुखिया नहीं मिल पाया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी का पद दो महीने से खाली पड़ा है, वहीं शासन से तैनाती के निर्देश के बावजूद सीतापुर की समाज कल्याण अधिकारी ने खीरी जिले का चार्ज नहीं संभाला है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह के निलंबन के  बाद से उनका पद कई महीनों से रिक्त चल रहा है। शासन ने इस पद पर सीतापुर की समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह का करीब एक पखवाड़े पूर्व तबादला किया था, लेकिन अभी तक उन्होंने यहां ज्वाइन नहीं किया है। जिससे जिला प्रोबेशन अधिकारी वीके सिंह को समाज कल्याण विभाग का चार्ज देकर किसी तरह सरकार की योजनाओं पारिवारिक लाभ, शादी-बीमारी, पेंशन योजनाएं, छात्रवृत्ति, समाज कल्याण से जुड़े स्कूलों का संचालन आदि तमाम विकास कार्यों की गाड़ी खींची जा रही है। सूत्रोें के मुताबिक सीतापुर से लखीमपुर खीरी के लिए लिए स्थानांतरित की गई समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह के यहां ज्वाइन करने की उम्मीद भी काफी कम है।
वहीं दो माह पूर्व यहां तैनात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम कुमारी पर डीएम की अनुमति के बिना हॉटकुक्ड योजना में दो निजी संस्थाओं को करीब 18 लाख रुपये का भुगतान करने का आरोप लगा, जिसके बाद इस मामले में ट्रेजरी के लेखाकार पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई। बाद में जिला कार्यक्रम अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। तब से यहां शासन से कोई अधिकारी तैनात नहीं हुआ। इस कारण जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह को कार्यक्रम अधिकारी का चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें