फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक दिवस पर रिटायर्ड कर्मचारी सम्मानित

Fri, 01 May 2015 07:56 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कर्मचारियों और मजदूर संगठनों ने श्रमिक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी सम्मानित किए गए।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में नसीरुद्दीन मौजी हाल के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष कुमार शुक्ल ने की। गोष्ठी में हरिशरण मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, संयुक्त मंत्री अजित प्रताप सिंह, प्रांतीय महामंत्री आरके निगम और श्याम सुंदर अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ल, राघवराम तिवारी, अनुपम तिवारी, शिवकुमार सक्सेना, किरनदेवी, वीरेंद्र कुमार और घसीटे प्रसाद ने विचार रखे। इन लोगों का कहना था कि आज भी श्रमिकों का शोषण जारी है। उन्होंने मजदूरों का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने हक के लिए संघर्ष करें।
इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारियों उमा शंकर राय, केके अवस्थी, आरपी त्रिपाठी, केएस निगम और इंद्र्र मोहन सक्सेना को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कृपा शंकर मिश्र ने काव्य पाठ किया। संचालन सोबरन लाल वाजपेयी ने किया। सभा के समापन पर शहीद श्रमिकों और भूकंप त्रासदी में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में कर्मचारी दर्पण स्मारिका का भी विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया। बाद में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं को लेकर 11 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की गई है।
अजमानी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को माला पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंध निदेशिका  गुरजीत अजमानी, प्रशासक जितेंद्र्र प्रताप सिंह, उप प्रधानाचार्य नमिता महेंद्रा आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया। स्कूल की संस्थापक मलकीत कौर, चेयरमैन जसमेल सिंह मागंट और मैनेजिंग डायरेक्टर हरदीप कौर मांगट ने श्रमिकों को उपहार दिए। शिक्षक राकेश कुमार, मधुलिका अवस्थी, प्रधानाचार्य संजीव कुशवाहा, हरजिंदर कौर आदि ने श्रमिकों का महत्व बताया। इस मौके पर लोकनाथ, श्याम महेंद्र्र, राज कुमार, संतोष, मनोज, सोनाक्षी समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
दून स्कूल में उपप्रधानाचार्य सीपी विलियम्स ने श्रमिकों के महत्व पर प्रकाश डाला और चेयरमैन जगत चौधरी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रतन मेहरा, शिक्षक सुरेश श्रीवास्तव, पवन विश्वास, मोहम्मद कामरान, राजेश कुमार, गिरीश जायसवाल, मेरी एंथेनी, नीतू गुप्ता, आरती मिश्रा, स्वप्निल शर्मा, इरम खान, सिमरन शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। सेंट ऐन स्कूल में कशिश अबरोल, सुशील, सुरीन, जान नरोना ने श्रमिकों के समाज के प्रति योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

श्रमिक दिवस पर किया पौधरोपण
मोहम्मदी। टीपीआरएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में सीनियर विद्यार्थियाें सोनल सिंह, ताहा, श्रेया गुप्ता, पूर्वी रस्तोगी, कनुप्रिया सिंह, फारिया खान, नसरा, मनप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, प्रत्यूष शर्मा, सौरभ तिवारी विनय प्रताप, हर्षित फईक, दिव्यांशु दीक्षित, प्रियंका दीक्षित, शिवांगी, निष्कर्ष, गुरमेजर सिंह, अनिरुद्ध पाल ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। विद्यालय के एमडी आनंद कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य बीसी चौबे ने भी पौधरोपण कर श्रम करने की सभी को प्रेरणा दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें