फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 23 Jun 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर खड़े मृतक के परिजन व गांव के लोग। संवाद - फोटो : राठ में रानी गेट कोटबाजार की सड़क में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी में मजदूरी कर रहे बदायूं के युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी पर परिजन लखीमपुर पहुंचे। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने शव को बिना दिखाए ही पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद संतराम ने बताया कि उनका भाई दीवान सिंह (25) पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम रेवा जिला बदायूं पिछले दो-तीन साल से मोहम्मदी में रहकर मजदूरी कर रहा था। सब कुछ सही चल रहा था कि अचानक रविवार को ठेकेदार ने दीवान की मौत की सूचना दी। संतराम ने बताया कि हाल ही में उसके भाई ने टंकी की पुताई का ठेका लिया था।
परिजनों के मुताबिक, ठेकेदार और पुलिस ने घटना को छिपाने के उद्देश्य से उनके पहुंचने से पहले ही शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजवा दिया। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। इंस्पेक्टर मोहम्मदी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक दीवान को पथरी का दर्द उठता था। अब मौत टंकी से गिरने से हुई या दर्द से, यह तो पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें