फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जीने का लिंटर खोलते समय मलबे में दबा मजदूर, मौत

विज्ञापन
गिरा  पड़ा सीढ़ियों का लिण्टर
विज्ञापन
धौरहरा। कबाड़ गोडाउन में जीने का लिंटर खोलते समय टेगनहा निवासी मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई। भवन स्वामी की सूचना पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने सुलह-समझौता कर युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी सलाम कबाड़ी धौरहरा-ढखेरवा मार्ग पर हरदुआ नाले के पास ग्राम पंचायत अमेठी में कबाड़ गोडाउन का निर्माण करवा रहे हैं। गांव टेगनहा निवासी 45 वर्षीय मुन्ना बेहना इस गोडाउन में मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे गोडाउन में बने जीने का लिंटर खोलते मुन्ना मलबे में दब गया। सलीम कबाड़ी ने लोगों की मदद से जब तक मजदूर मुन्ना को मलबे से बाहर निकलवाते, उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें