फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा

Mon, 23 Mar 2015 07:10 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां कूष्मांडा की भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की। देवी मंदिरों में सुबह से बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां का दर्शन कर पूजन किया। संकटा देवी मंदिर में सुबह से दोपहर तक और उसके बाद शाम चार बजे से रात दस बजे तक लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने उपवास रखकर देवी की आराधना की।
विज्ञापन

शहर में संकटा देवी मंदिर के अलावा, प्राचीन शीतला देवी मंदिर, वंकटा देवी मंदिर और भुइयां माता मंदिरों में भी खासे भक्त आए। श्रद्धालुओं ने मां को फूल और प्रसाद आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने मां के चरणों में सुहाग सामग्री भी अर्पित की।  
गोला गोकर्णनाथ। नगर के देवी मंदिरों के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। सुबह से घंटा, घड़ियाल और शंखनाद से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने व्रत रखकर तीसरे दिन मां कूष्मांडा देवी का पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

ममरी। चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन उपवास रखने वाले भक्तों ने वंदन पुष्प, लौंग चढ़ाकर माता कूष्मांडा देवी का पूजन किया। मंदिरों का वातावरण जय माता दी के जयकाराें से गूंजता रहा। उधर रोशननगर गांव के दुर्गा मंदिर पर हो रहे नौ दिवसीय श्री शतचंडी यज्ञ में यज्ञाचार्य ने मंडप में यजमानों से वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां डलवाईं। यहां तमाम श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर यज्ञ का पुण्य अर्जित किया।
बेलरायां। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन देवी भक्तों ने मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान देवी मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ रही। कस्बे में नवरात्र के चलते वन विभाग के संतोषी माता मंदिर, चीनी मिल के देवी मंदिर, क्लेशहरण मंदिर, श्रीभृत्यहरिनाथ मंदिर समेत सभी मंदिरों में भक्तों ने देवी का पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें