फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कुशीनगर और जम्मू कश्मीर ने जीते क्वार्टर फाइनल मैच

Thu, 11 Dec 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला स्टेडियम पर क्वार्टर फाइनल के दौरान गोल करने की जद्दोजहद में मध्य प्रदेश और कुशीनगर पडरौना
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। स्वर्गीय राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम में स्वर्गीय अरविंद गिरि ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में कुशीनगर के पडरौना और जम्मू कश्मीर की टीम ने क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच कंक्रीट एफसी कुशीनगर पडरौना और बडबानी एफसी मध्य प्रदेश के मध्य खेला गया, जिसमें कंक्रीट एफसी कुशीनगर पडरौना 3-2 से विजयी रही।
टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच एचटी एफसी जम्मू कश्मीर और महराष्ट्र एफसी के मध्य हुआ, जिसमें जम्मू कश्मीर की टीम 2-1 से विजयी रही। मैच रेफरी रहमतुल्ला, मक़सूद अहमद, विशाल कुमार प्रभात कुमार, खर्शीद आलम रहे। कमेंट्री राजेंद्र निषाद, पंकज गुप्ता, हाजी अकील अहमद ने की। इस मौके पर डॉ अजय वर्मा, डॉ. एसडी गोस्वामी, आयोजक अमन गिरि, अवधेश मिश्रा, राम गुलाम पांडे, नियामत अली, धर्मेंद्र गिरि मोंटी, अन्नू दीक्षित, ज़ैनुद्दीन अंसारी (शब्बू ), कफील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें