फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने स्वास्थ्य सेवाएं परखीं

Sat, 13 Dec 2014 01:14 AM IST
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के प्रमुख सचिव/नोडल अफसर कुमार कमलेश ने शुक्रवार को दूसरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं के रख रखाव, साफ सफाई समेत अन्य बिंदुओं को परखा। इस दौरान सुविधाओं की कमी दूर कराने के लिए सीएमओ डॉ. वीएस चौहान को दिशा निर्देश भी दिए। नागरिकों ने प्रमुख सचिव को ज्ञापन देकर बाल रोग विशेषज्ञ और महिला चिकित्सक तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सबसे पहले प्रमुख सचिव ने फार्मासिस्ट रूम देखा और फिर दवा स्टोर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद वह एक्सरे रूम, कंप्यूटर कक्ष, वार्ड, अधीक्षक कार्यालय, ओटी कक्ष पहुंचे। इस दौरान एडीएम हरिकेश चौरसिया, डीडीओ वीरेंद्र यादव, सीओ मार्तंड प्रकाश सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. एमके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
चंदनचौकी में देखा आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय
चंदनचौकी। प्रमुख सचिव कुमार कमलेश ने थारू जनजाति क्षेत्र के चंदनचौकी कस्बा स्थित आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्हाेंने छात्राओं से सवाल पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता परखी और प्रधानाचार्य यूके सिंह की प्रशंसा की। उन्हाेंने विद्यालय के अधूरे पड़े भवन के निर्माण के लिए जल्द ही शासन से धन अवमुक्त कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र यादव, समाज कल्याण अधिकारी रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सौंदर्यीकरण की मांग
पलियाकलां। नगर पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता ने कुमार कमलेश को पत्र देकर नगर के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए शासन से 25 करोड़ रुपये दिलाए जाने की मांग की। उन्होंने प्रमुख सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने सहित यहां की सड़कें, नालियां बनवाने की मांग भी की। इसके अतिरिक्त नगर की बिजली व्यवस्था में सुधार कराकर नगर में पार्क बनवाने, यहां के श्मशानघाट की चहारदीवारी बनवाकर शेडयुक्त चार चबूतरे बनवाने की मांग भी की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें