लखीमपुर खीरी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बुधवार की रात कुल 27 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वसूली के आरोप में कुकरा चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव को लाइनहाजिर कर दिया है। चौकी इंचार्ज से वसूली गई रकम भी पलिया विधायक रोमी साहनी ने पीड़ित को वापस कराई है।
देर रात मीडिया सेल ने स्थानांतरण सूची जारी की। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि साइबर थाने के एसआई सिद्धांत पवार को सदर कोतवाली, महिला एसआई स्वाति यादव को मोहम्मदी से फरधान, मोहम्मदी से रामवीर को चंदनचौकी, देशराज सिंह को थाना नीमगांव, रामजीत यादव को थाना पलिया, पलिया के एसआई जितेंद्र बहादुर सिंह को कुकरा चौकी भेजा है।
इसी क्रम में वीरेंद्र सिंह को थाना पढुआ से धौरहरा, रामसिंह को थाना पढुआ, शिवकुमार सिंह को मोहम्मदी, विद्यासागर शुक्ला को गौरीफंटा, सतगुरु प्रसाद वर्मा को मोहम्मदी, विनाेद कुमार अवस्थी को ईसानगर, विजय कुमार को खीरी, शैलेंद्र कुमार को मोहम्मदी, जुबेर अहमद को साइबर थाना, सुनीत कुमार सिंह को थाना फूलबेहड़, श्रीनाथ विश्वकर्मा को पुलिस यार्ड रंगीलानगर भेजा गया है।
विनोद द्विवेदी को धौरहरा, अमर पाल सिंह को मोहम्मदी, जगदीश प्रसाद को न्यायालय सुरक्षा, सुनील पवार को चुनाव सेल से कोतवाली सदर, प्रेमचंद गौतम को पुलिस कवच आउट पोस्ट मढ़ियाघाट (तिकुनिया), राहुल कुमार को थाना खीरी, रघुनंदन को मोहम्मदी, कंचन सिंह को प्रभारी वन स्टाप सेंटर और कालीचरन यादव को थाना मैगलगंज भेजा गया है।