छात्रा वर्ग में क्षमा, छात्र
वर्ग में नैमिष चैंपियन
- पुरस्कार वितरण के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक की चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। राजकीय पॉलिटेक्निक में हुई चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। संस्था के प्रधानाचार्य पदमेश पंकज ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन से पहले 1500 मीटर दौड़ में नितिन पांडेय प्रथम, असद खान द्वितीय और बलराम तृतीय स्थान पर रहे। छात्र वर्ग में टेबल टेनिस में अंश प्रताप सिंह प्रथम, अनमोल द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में छात्रा वर्ग की विजेता रूपांशी मिश्रा प्रथम, क्षमा कश्यप द्वितीय तथा अंजू तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक छात्र वर्ग में विकास वर्मा प्रथम, विवेक सिंह द्वितीय और धर्मेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में शिवानी वर्मा प्रथम, प्रिया त्रिपाठी द्वितीय, आरती गौतम तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में कुलदीप रॉय प्रथम, विवेक सिंह द्वितीय, आशीष सिंह तृतीय स्थान पर रहे। खेलकूद प्रतियोगिता में अब्दुल कलाम हाउस ने प्रथम स्थान पर रहा। इसके विजेता और उपविजेता युवराज सिंह वर्मा (कप्तान) तथा हिमांशु अवस्थी (उप कप्तान) और रमन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके विजेता और उपविजेता अनुराग मिश्रा (कप्तान) तथा सर्वेश नाग (उप कप्तान) को मेडल देकर सम्मानित किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में छात्रा वर्ग में क्षमा कश्यप ने पांच मेडल जीतकर और छात्र वर्ग में नैमिष यादव पांच पदक जीतने के साथ प्रथम स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में रूपाशी मिश्रा तथा छात्र वर्ग में असद खान द्वितीय स्थान पर रहे।