फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण की छठी पर हुई मटकी तोड़ प्रतियोगिता

Sat, 12 Sep 2015 06:17 PM IST
मझगईं
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण की छठी पर कस्बे में युवा शक्ति दल के सदस्यों ने शिवमंदिर पर मटकी तोड़ प्रतियोगिता का आयोजन  किया। इसको सफल बनाने के लिए दल के लोग सुबह से ही इसकी तैयारियों में जुट गए। युवाओं के जोश को देखते हुए ग्रामीणों ने भी उनका इसमें सहयोग किया। करीब 2.30 बजे गोविंदा बने युवक सार्थक गुप्ता ने नारियल के गोले से मटकी फोड़ी। उसके फूटते ही कस्बा जयकारों से गूंज उठा और रंग गुलाल से रंगीन हो गया। इस अवसर पर हांडी फोड़ने वाले सार्थक गुप्ता को पूर्व डीसीबी संचालक अवधेश गुप्ता ने श्रीकृष्ण और राधा की मूर्ति देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रसाद भी वितरित किया गया। सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें