फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झूम उठा पूरा जिला

Sat, 05 Sep 2015 10:57 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी की धूम रही। दिनभर बाजारों में काफी रौनक रही। लोगों ने सजावटी सामान और भगवान को भोग लगाने के लिए मिठाई, फल, मेवे तथा दही आदि की खरीददारी की। रात में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होते ही घंटा घड़ियाल और भगवान के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने आरती कर उनका गुणगान किया।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दर्जनों जगहों पर पांडाल सजाया गया। कई जगहों पर सजीव झांकियां सजाई गईं। रात में श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। अहमदनगर में परशुराम भार्गव के यहां पं. फूलचंद शुक्ल ने भजन संध्या का आयोजन किया।
ममरी। गांव मूड़ाविश्नू महेशपुर, रोशननगर, जमुनहा, सौखिया, हरगोविंदपुर समेत तमाम गांवों में जन्माष्टमी पर झांकियां सजाई गई और भजन कीर्तन हुआ।
बांकेगंज। कान्हा के जन्मोत्सव पर कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में सुबह से ही नंद के आनंद भयो की सुरीली धुनें गूंजने लगी। मंदिर में भोर से ही भजन कीर्तन और पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया। रात 12 बजे मंदिर के पुजारी पं. कुसुम शास्त्री ने लड्डू गोपाल को पंचामृत से स्नान के बाद सुदंर अंगवस्त्र धारण कराए। जहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

निघासन। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने उपवास रखकर भगवान कृष्ण की पूजा की। निघासन के अलावा रकेहटी, भजनपुरवा आदि गांवों झांकियां सजाकर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
मोहम्मदी। टीपीआरएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी आनंद कुमार गुप्ता ने किया। मथुरा की जेल में श्रीकृष्ण का जन्म, वसुदेव, देवकी, का अभिनय, वृज और गोकुल में राधा-कृष्ण की मनोहर झांकी पेश की गई इसमें दक्ष शुक्ला और माही रस्तोगी का अभिनय अत्यंत सराहनीय रहा। उन्नति मेहरोत्रा अनन्या का अभिनय दर्शकों के बीच काफी सराहनीय रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. सुनील सक्सेना ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

फूलों में सजे कृष्ण, वृंदावन के संत ने सुनाई कथा
धौरहरा। क्षेत्र के होलागढ़ में शनिवार को जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण का फूलों से श्रृंगार किया गया। वृंदावन से आए संत पथिक जी महराज ने कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया। कथा में संत ने कहा जब-जब इस धरती पर पाप बढ़ता है और आततायी संतों गौ और वेद ब्राह्मणों पर अत्याचार होता है, तब-तब भगवान मानव रूप में अवतरित होते हैं। कंस के बढ़ते अत्याचार को मिटाने के लिए भगवान सोलह कलाओं को लेकर श्रीकृष्ण के रूप में अवतरित हुए। इनके आने की खुशी में पूरा गोकुल झूम उठा और नंद के घर आनंद छा गया। चंहुओर बधाइयां बजने लगीं। जन्मोत्सव की कथा सुन लोग मंत्र मुक्त हो उठे। इस मौके पर नरेंद्र वर्मा, दुर्योधन वर्मा, शिवदयाल जायसवाल, प्रेमनरायन, वेदप्रकाश पांडेय, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें