फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मंडलीय वॉलीबॉल में कृषक समाज की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
पुरस्कृत कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की टीम। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। उन्नाव के लहरी क्लब में नौ सितंबर को आयोजित हुई माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीमों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

अंडर-19 में कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला की बालक व बालिका वर्ग की टीमें लखनऊ की टीम को हराकर विजेता बनीं। वहीं, अंडर-17 में लखीमपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र व जिला क्रीड़ा सचिव रामकिशोर सैनी ने विजेताओं, प्रधानाचार्य व खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर विजेता टीमों को प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज व क्रीड़ा प्रभारी देवेंद्र सिंह ने टीम, उसके कोट सरोज कुमार वर्मा व टीम के मैनेजर कपिल वर्मा को मिठाई खिलाकर बधाई दी। विजेता टीमों को प्रादेशिक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान डॉ. अनिल कुमार, अशोक कुमार वर्मा व ओम प्रकाश यादव के अलावा शिक्षकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें