फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कोटेदार के परिजनों पर युवक को पीटने का आरोप

Wed, 02 Jul 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। गांव बिरसिंहपुर निवासी राशनकार्ड धारक ने मारपीट के आरोप में कोटेदार के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव बिरसिंहपुर निवासी सोबरनलाल गौतम ने बताया कि वह राशनकार्ड के जरिये कोटेदार सुरेश भार्गव से राशन लेने गए थे। राशन कम देने के कारण दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इससे नाराज सुरेश के पिता भोली भार्गव और परिजन धीरज ने हाथापाई और डंडों से मारपीट की। बाद में जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि कोटेदार सुरेश ने आरोप निराधार बताया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें