फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां गुजारिए सुकून के पल: पेड़ों की छांव और ठंडी हवा देगी राहत; ये हैं लखीमपुर खीरी के पिकनिक स्पॉट

Sun, 18 Jun 2023 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गर्मी की छुट्टियां खत्म होने पर कुछ ही दिन बाकी हैं। अगर आप इस बार छुट्टियां पर बाहर नहीं जा पाए हैं तो लखीमपुर खीरी में ऐसे पिकनिक स्पॉट हैं, जहां आप अपनों के साथ कुछ वक्त आराम से गुजार सकते हैं।
विज्ञापन
इंदिरा मनोरंजन वन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून का महीना, बच्चों की छुट्टियों के दिन, गर्मी इतनी कि सफर करना मुश्किल... ऐसे में पेड़ों की ठंडी छांव में पिकनिक मनाने का मजा ही कुछ अलग है। लखीमपुर खीरी में ऐसे पिकनिक स्पॉट हैं, जहां आप अपनों के साथ कुछ वक्त आराम से गुजार सकते हैं।

शारदा बैराज पिकनिक स्पॉट

शहर से 25 किलोमीटर दूर शारदा नगर में शारदा बैराज के निकट सिंचाई विभाग शारदा खंड ने खूबसूरत पार्क बनाया है। बहती शारदा नदी के किनारे हरा भरा पार्क और पेड़ों की छांव यहां आने वालों को शीतलता और सुकून प्रदान करतीं है। यह जगह कुदरत के करीब होने का अहसास भी कराती है। यह पिकनिक स्पाट हमेशा खुला रहता है। रविवार के दिन यहां अच्छी खासी भीड़ होती है। यह पार्क लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

प्रकृति की गोद इंदिरा मनोरंजन वन

शहर के निकट करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित इंदिरा मनोरंजन वन एक बार फिर सैलानियों के लिए सज कर तैयार है। पर्यटन विभाग ने 2.98 करोड़ रुपयों की लागत से इसका सौंदर्यीकरण कराया है। पिछले करीब दो दशक से यह वीरान पड़ा था। इंदिरा मनोरंजन वन की स्थापना 1987 में की गई थी। 

विज्ञापन



इंदिरा मनोरंजन वन 

तीस हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनाए गए इस मनोरंजन वन में बच्चों के लिए झूले लगे हैं। बोटिंग पूल बनाया गया है। भ्रमण के लिए छायादार रास्ते हैं। यहां जंगल पिकनिक की भी व्यवस्था है। कंडवा नदी पर बना लकड़ी का पुल इसकी खूबसूरती को बढ़ाता है। यहां आकर प्रकृति की समीपता का अनुभव होता है। जल्दी ही यह सैलानियों के लिए खुलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राकृतिक सौंदर्य के बीच एक धर्मस्थल भी 

लखीमपुर शहर से सटा उल्ल नदी के किनारे स्थित सेठघाट यूं तो एक धार्मिक स्थल है, लेकिन यहां का सुरम्य प्राकृतिक वातावरण इसे खूबसूरत पिकनिक स्पॉट बनाता है। कभी यहां पर छुट्टियों के दिन बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने जाया करते थे लेकिन अब कभी कभार ही लोग यहां जाते हैं। रखरखाव के अभाव में अब यह अपनी खूबसूरती खो चुका है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर जिले भर में बनाए गए अमृत सरोवर भी खूबसूरत पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो रहे हैं।


सेठघाट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें