हरीनगर गुरुद्वारा में अखंडपाठ करते सेवादार।
- फोटो : LAKHIMPUR
अमीरनगर। दिल्ली में आंदोलन के साथ धरने पर बैठे किसानों की सलामती के लिए क्षेत्र के हरीनगर गुरुद्वारा में दो दिवसीय अखंड पाठ का आयोजन किया गया।
दिल्ली में खुले आसमान के नीचे धरने पर बैठे अपने साथी किसानों की सलामती और केंद्र सरकार से किसानों की मांग पूरी करवाकर अपने घरों की वापसी के लिए लंगर और अखंड पाठ किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, बल्देव सिंह ने बताया कि यह अखंड पाठ क्षेत्रीय किसानों के सहयोग से कराया गया, भगवान केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दे। संवाद