फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 थारू छात्राओं को मिली साइकिल और यूनिफार्म

विज्ञापन
चंदनचौकी में छात्राओं को साइकिल वितरण के दौरान मौजूद विधायक रोमी साहनी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
चंदनचौकी। आदिवासी थारू क्षेत्र चंदनचौकी के एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कार्यालय के प्रांगण में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 250 थारू छात्राओं को साइकिल दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा 6, 9 व कक्षा 11 की चयनित 250 थारू छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक रोमी साहनी ने कहा की अब थारू छात्राओं को पैदल स्कूल नहीं आना पड़ेगा और न ही जनजाति का कोई बच्चा शिक्षा से वंचित रहेगा। परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने शासन द्वारा कराये जा रहे कार्यों की जानकारी दी व चयनित 250 छात्राओं के बैंक खातों में यूनिफार्म के लिए सात सौ रुपये भेजने की भी बात कही। इस अवसर पर प्रधान बालकराम राना रामनरेश, रामसहाय, कल्लू राम, अभिषेक गुप्ता, सुनील जिंदल, बसंत गुप्ता, दीपक अग्रवाल, गोविंद गुप्ता समेत भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें