फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल का लखीमपुर-गोला में ठहराव

Sun, 01 Mar 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। होली पर घर लौट रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने ट्रेन नंबर 05741/05742 किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज होली स्पेशल का ठहराव लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर भी कर दिया है।
विज्ञापन

सांसद उत्कर्ष वर्मा ने इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर मांग की थी कि होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव जिला मुख्यालय लखीमपुर और छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ में भी कराया जाए, ताकि यात्रियों को सहूलियत मिल सके।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य यात्री एवं परिवहन प्रबंधक की ओर से जारी पत्र के अनुसार ट्रेन नंबर 05741 किशनगंज-लालकुआं होली स्पेशल लखीमपुर स्टेशन पर सुबह 10:00 बजे पहुंचेगी और 10:02 बजे रवाना होगी। इसके बाद गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर 10:33 बजे पहुंचकर 10:35 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

वापसी में ट्रेन नंबर 05742 लालकुआं-किशनगंज होली स्पेशल लखीमपुर स्टेशन पर रात 01:58 बजे पहुंचेगी और 02:00 बजे रवाना होगी, जबकि गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर 01:25 बजे पहुंचकर 01:27 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें