फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जन औषधि केंद्र की तर्ज पर खुलेंगे किसान समृद्धि केंद्र

Fri, 26 Dec 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज पर जनपद के 15 ब्लाॅकों में किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। पात्रता के आधार पर लाभार्थियों का चयन किया जाना है। इन केंद्रों पर पशुओं के लिए सस्ते दामों पर दवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

मरीजों को सस्ती दर पर दवाएं मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र हैं। इन पर मरीजों को बाजार से सस्ती दर पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब शासन ने पशुपालकों को भी सस्ते दामों पर बीमार मवेशियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए पहले चरण में प्रत्येक जिले के हर ब्लॉक में एक-एक प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र की स्थापना कराने की योजना है। पशुपालन विभाग ने प्रत्येक ब्लॉक से पात्रता पूरी करने वालों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया।


यह है पात्रता
-आवेदक को पांच हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा।
-फार्मासिस्ट का पंजीकरण होना चाहिए।
-आवेदक के पास ड्रग लाइसेंस होना चाहिए।
-लाभार्थी के पास 120 वर्ग फिट की जगह होनी चाहिए।
-को-ऑपरेटिव सोसाइटी का पंजीकरण होना चाहिए।


किसान समृद्धि केंद्र खोले जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। पात्रता पूरी करने वालों को इस केंद्र की सौगात दी जाएगी। केंद्र पर मिलने वाली दवाओं के दाम शासन से ही तय होंगे। चयनित लाभार्थी को सरकार से कई सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश कुमार सचान, सीवीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें