खीरी टाउन। स्वच्छता के मानकों पर फिसड्डी रहने वाली नगर पंचायत खीरी ने पिछले तीन वर्षों में अपनी साफ सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार किया है। यही कारण है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में खीरी ने 18वीं रैंक प्राप्त की है।
यहां बता दें कि वर्ष 2018 में नगर पंचायत खीरी 605वें स्थान पर थी। 2019 में 499 और 2020 में 138वीं और 2021 में 25वीं रैंक आई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में भी नगर पंचायत खीरी ने इसको बरकरार रखते हुए 18वीं रैंक प्राप्त की है।
अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि निश्चित रूप से पिछले तीन सालों में नगर पंचायत की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। संवाद