फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी के सांसद दिल्ली में संसद रत्न से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हाल में शनिवार को खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी को संसद रत्न से सम्मानित किया गया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

खीरी सांसद के प्रवक्ता अंबरीष सिंह ने बताया कि संसद रत्न अवार्ड जूरी कमेटी ने 2019-20 की अवधि के लिए खीरी सांसद अजय मिश्र टेनी को 17 वीं लोकसभा के लिए संसद रत्न सम्मान के लिए नामित किया था। शनिवार को यह पुरस्कार संसदीय कार्यमंत्री अर्जुन राम मेघावल की मौजूदगी में निर्णायक मंडल के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके पटनायक और मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रदान किया है।
इस दौरान सांसद की पत्नी पुष्पा मिश्रा, पुत्री रश्मि मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, दीपक तलवार, सांसद प्रवक्ता अंबरीष सिंह, मनीष साहनी, हिमांशु तिवारी आदि मौजूद रहे। संसद रत्न पुरस्कार मिलते ही जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। संसदीय कार्यालय पर सांसद पुत्र डॉ. अभिमन्यु मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सांसद पुत्र ने कहा कि 11 वर्ष में पहली बार प्रदेश के किसी सांसद को संसद रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें