फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी को रामायण सर्किल से जोड़ने के लिए भेजी रिपोर्ट

Mon, 07 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
भ्‍ााजपा - फोटो : bjp
विज्ञापन
सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि खीरी जिले को रामायण सर्किल से जोड़ने की योजना को केंद्र सरकार ने प्रथम दृष्टया मंजूर करते हुए प्रदेश सरकार के पर्यटन सचिव को रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि  किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ मिलने जा रहा है। किसानों को उपज की अच्छी कीमत दिलाने के लिए लखीमपुर स्थित मंडी को हाईटेक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश की 552 मंडियां अपने सामान की बिक्री ऑनलाइन कर सकेंगी। 
सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वार्ता के दौरान भाजपा सांसद अजय मिश्र टेनी ने कहा कि लोकसभा में मंडी समितियों की समस्या को लेकर सवाल उठाया था। उस सवाल को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने मंडियों को ऑनलाइन करने की मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि धौरहरा में तुलसीदास द्वारा लगाया गया विशालकाय पेड़ आज भी मौजूद है। इसके अलावा टाइगर रिजर्व जोन में स्थित किला जंगल में भगवान श्रीकृष्ण की तमाम लीलाओं का इतिहास समेटे हुए है। उसी की दृष्टि से रामायण सर्किल से खीरी जिले को जोड़ने की मांग पिछले लोकसभा सत्र में उठाई थी। प्रथम दृष्टया मांग को मंजूरी देते हुए केंद्र सरकार ने यूपी सरकार के पर्यटन सचिव को रिपोर्ट भेजी है। उन्होंने बताया कि मंडी और रामायण सर्किल को मंजूरी मिल जाने के बाद खीरी जिला भी हाइटेक हो जाएगा। इस दौरान केपी राना, एसएल मिश्रा, संजय सिंह, वीरेंद्र मिश्रा, केएल वर्मा, केके तिवारी, रतीराम लोधी आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें