फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरी में फंदा लगाकर किया गया बाघिन का शिकार

विज्ञापन
मैलानी रेंज जंगल से सटे खेत में मिला बाघिन का शव। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज में फंदा लगाकर बाघिन का शिकार किया गया। जंगल से सटे एक खेत में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बाघिन के गले में प्लास्टिक की मजबूत रस्सी का फंदा लगा पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव ) समेत उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा बीट कंपार्टमेंट नंबर 13 जंगल से सटे खेत में मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चारा काटने गए हरद्रुआ गांव निवासी महावीर को अवतार सिंह के चरी के खेत में एक बाघिन का शव पड़ा दिखाई दिया। उसने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक, डीटीआर बफरजोन के डीडी डॉ. अनिल कुमार पटेल, ट्रेनी आईएफएस / प्रभारी रेंजर मैलानी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने इसकी सूचना प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
बाघिन के गले में प्लास्टिक की रस्सी का मजबूत फंदा पड़ा हुआ है। हालांकि बाघिन के सभी अंग सुरक्षित मिलने के साथ ही घटनास्थल पर ताजे पगचिह्न भी मिले हैं। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

बफरजोन की मैलानी रेंज की जटपुरा बीट जंगल से सटे खेत में एक बाघिन का शव मिला है, जिसके गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा पड़ा हुआ है। बाघिन की आयु लगभग सात वर्ष है। शिकार की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम और छानबीन के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

- संजय पाठक, एफडी, डीटीआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें