फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 36 घंटे के निर्जला व्रत की तैयारी है खरना का प्रसाद, खीर-पूड़ी से मिलती है ऊर्जा

Fri, 13 Nov 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
रानी राय
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना किया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर खीर और पूड़ी का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। धार्मिक मान्यता के साथ खरना के प्रसाद का पोषण संबंधी महत्व भी है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री शरीर को ऊर्जा और पोषक तत्व देती है।
विज्ञापन

मोहल्ला गंगोत्रीनगर की बेबी राय ने बताया कि खरना के प्रसाद में मुख्य रूप से गुड़ की खीर और पूड़ी बनाई जाती है। खीर चावल, दूध और गुड़ से तैयार होती है। चावल गलने और खीर गाढ़ी होने के बाद उसमें गुड़ मिलाया जाता है।
मोहल्ला हाथीपुर कोठार की रिंकू कुमारी ने बताया कि गेहूं के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी तैयार की जाती हैं। प्रसाद बनाने में शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। पूजा के बाद पहले व्रती महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों और लोगों में वितरित किया जाता है।
विज्ञापन

-
इसलिए खास है खीर और पूड़ी का पोषण
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि खरना के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री अलग-अलग पोषक तत्व देती है। चावल और गुड़ से कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जो ऊर्जा देता है। दूध में प्रोटीन और कैल्शियम होता है, जबकि गेहूं के आटे से कार्बोहाइड्रेट और कुछ मात्रा में प्रोटीन मिलता है। पूड़ी में मौजूद वसा भी ऊर्जा का स्रोत है। इस तरह खीर और पूड़ी का मिश्रण व्रत से पहले शरीर को पोषण देने में मदद करता है।



खरना के दिन खीर और पूड़ी ही बनाई जाती है। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। परिवार के अन्य सदस्य भी प्रसाद खाते हैं।

- रानी राय, गंगोत्री नगर



खरना के प्रसाद के लिए घर में विशेष तैयारी की जाती है। खीर और पूड़ी बनाने में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। पूजा के बाद पहले व्रती महिलाएं प्रसाद ग्रहण करती हैं। यह परंपरा परिवार के सभी सदस्यों को भी एक साथ जोड़ती है।
विज्ञापन


- अरुणा झा, नौरंगाबाद

रानी राय

रानी राय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें