पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए चोर। स्रोत :पुलिस
खमरिया। पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त ऑपरेशन में चोरी के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए करीब आठ लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद करने का दावा किया है। पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक खमरिया ओपी राय ने बताया गिरफ्तारी के अभियान के तहत शातिर चोर कलऊ उर्फ कमलाकांत निवासी ग्राम शिवपुर थाना सदरपुर जिला सीतापुर, इंदल, निवासी गोपालापुर थाना ईसानगर, मुन्नीलाल निवासी ग्राम मंडूरा थाना खमरिया, रामविलास निवासी चकलाखीपुर थाना धौरहरा, ओमकार निवासी ग्राम चंद्रासा खुर्द थाना ईसानगर, जोखे निवासी दामूबेहेड थाना ईसानगर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक ओपी राय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर अपराधी हैं। उनके खिलाफ थाना ईसानगर, खमरिया, फूलबेहड़ सहित कई थानों में गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। संवाद