फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी के कटान से बचाने के लिए परियोजना का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। शारदा नदी के जद् में आ चुके ईसानगर ब्लॉक के कोडरीरूप गांव सहित पड़ोसी दर्जनों गांवों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने परियोजना की स्वीकृति दी है। स्वीकृति मिलने के बाद इस योजना का एसडीएम ने नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विकासखंड ईसानगर का गांव कोडरीरूप, शारदा नदी की जद में आ चुका है। नदी इस गांव के पास से कटान करती हुई आगे बढ़ रही है। यदि नदी ने इस गांव को काट लिया तो इसके बाद पड़ोसी गांवो दुर्गापुर, पडरी, दरिगापुर, धुंधाकलां सहित दर्जनों गांवों पर खतरा मंडराने लगेगा। पिछले साल भू कटान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे संज्ञान में लिया। एक बड़ी परियोजना को स्वीकृति प्रदान की। बुधवार को एसडीएम एस सुधाकरन ग्राम कोडरीरूप पहुंचे। सिंचाई एवं जल संसाधन विकास विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना से दुर्गापुर, पडरी, दरिगापुर, धुंधा कलां आदि राजस्व ग्रामों को लाभ मिलेगा। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि इस कार्य में बीच में पड़ने वाले कुछ खातेदारों की जमीनों का पूरा ख्याल रखा गया है। परियोजना के अंतर्गत कार्य की समीक्षा व मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जाएगी। इस मौके पर सिंचाई विभाग बैराज यांत्रिक खंड के सहायक अभियंता जीएन शुक्ला एवं उनकी पूरी टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें