फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में बढ़ेगी शैक्षणिक गुणवत्ता

Fri, 09 Jan 2015 07:42 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए बीएसए ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की वार्डेन और लेखाकाराें के साथ बैठक कर योजना बनाई।
विज्ञापन

बैठक में बीएसए डॉ.ओपी राय ने सभी वार्डेन से भवन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लेखाकारों को निर्देश दिए कि भवन की रंगाई और पुताई करा लें। यदि कहीं मरम्मत होनी है तो उसका एस्टीमेट बनाकर दें। बीएसए ने निर्माण समन्वयक से भी कहा यदि कहीं निर्माण अधूरा है तो उसे पूरा कराएं। यहां कई वार्डेन ने गणित सहित अन्य विषयों के शिक्षकों की कमी बताई। इस पर बीएसए ने कहा कि जिन कस्तूरबा विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है वे इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजें जहां शिक्षकों की कमी है वहां प्राइमरी स्कूलों के शिक्षक भेजे जाएंगे। बीएसए ने सभी वार्डेन को बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय सरकार की प्राथमिकता पर हैं इसलिए इन विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार किया जाए। साथ ही जो कमियां हैं उन्हें दूर करें। उनके स्तर से जो भी सहयोग किया जाना है वह बताएं। बैठक में सभी कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डेन, लेखाकार, बीआरसी, शिक्षक और बालिका शिक्षा की समन्वयक रेनू श्रीवास्तव मौजूद थीं।
बोर्ड परीक्षा के लिए प्रधानाचार्यों से रिपोर्ट मांगी
लखीमपुर खीरी। हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों से सीट आदि की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि उनके यहां यदि सीट आदि की कमी है तो उसे पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने सभी केंद्र प्रभारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि उनके यहां परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप सीट आदि की व्यवस्था है कि नहीं इसकी रिपोर्ट दें। उन्होंने बताया है कि इस तरह की शिकायतें मिली हैं कि कई जगह टाट पर बैठाकर परीक्षा कराई जाती है। ऐसी स्थिति है तो उसे दूर किया जाए। इसके अलावा जिन विद्यालयों में बिजली व्यवस्था नहीं है वहां के केंद्र प्रभारी मिट्टी के तेल की मांग करें इसकी व्यवस्था कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्र प्रभारियों से परीक्षा की तैयारियां पूरी करने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें