फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: करवाचौथ का रंग चढ़ा, शृंगार बाजार चमका

Thu, 22 Oct 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चूड़ी बाजार में करवा चौथ के लिए खरीदारी कर रही महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। करवाचौथ नजदीक आते ही शहर के बाजार शृंगार के रंगों से सज गए हैं। महिलाएं चूड़ियां, चूड़ा, कंगन, साड़ी, लहंगे, मेहंदी और मेकअप का सामान खरीद रही हैं।
विज्ञापन

चूड़ी बाजार में सबसे अधिक रौनक है। जयपुरी लाख के सेट और रजवाड़ी कंगन महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। वहीं, मेन रोड और ब्यूटी पार्लर के बाहर मेहंदी लगाने वालों की दुकानें भी सज गई हैं।
चूड़ी विक्रेता शादाब, शारिक, निहाल, हृदेश, राशिद और शोएब ने बताया कि खरीदारी शुरू हो चुकी है। जयपुरी लाख के सेट, चूड़ा और रजवाड़ी कंगन के अलावा करवा स्पेशल कांच की चूड़ियां, बोरोसिल कांच के कड़े और एडी कड़े भी पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदारों को करवाचौथ से एक दिन पहले तक बाजार में और रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बाजार में चूड़ियां खरीद रहीं खुशबू सिंह, रश्मि और मीतिका ने बताया कि वे करवाचौथ के लिए अभी से खरीदारी कर रही हैं। त्योहार से एक दिन पहले मेहंदी लगवाएंगी। बजट के हिसाब से साड़ी और लहंगा भी खरीदेंगी। मुख्य मार्ग और ब्यूटी पार्लर के बाहर मेहंदी लगाने वालों के यहां 100 रुपये में मेहंदी लगाई जा रही है।
महिलाओं के मुताबिक, ऑनलाइन खरीदारी भी की जा रही है, लेकिन चूड़ियां और मेकअप का सामान दुकानों पर देखकर खरीदना ज्यादा पसंद है। रंग और डिजाइन अपनी पसंद से चुनने के लिए वे बाजार पहुंच रही हैं। त्योहार के साथ बाजार में पारंपरिक शृंगार की रौनक लौट आई है।
-
चूड़ियों व कंगन के दाम (रुपये में)
सामान
कीमत
जयपुरी लाख सेट
300 से 1,500
रजवाड़ी कंगन
500 से 2,000
करवा स्पेशल कांच की चूड़ियां 100 से 200 रुपये दर्जन
बोरोसिल कांच के कड़े 100 से 300
एडी कड़ा 500 से 2,000 तक
नोट : दाम बाजार के मुताबिक लिए गए हैं।

चूड़ी बाजार में करवा चौथ के लिए खरीदारी कर रही महिलाएं। संवाद

चूड़ी बाजार में करवा चौथ के लिए खरीदारी कर रही महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें