फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर के कांवड़िया की ट्रॉली से गिरकर मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
साउंड बॉक्स के ऊपर बैठा था कैलाश
विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए आ रहा था गोला
गोला गोकर्णनाथ। सावन के तीसरे सोमवार की सुबह गोला आ रहे शाहजहांपुर निवासी 18 वर्षीय कांवड़िये कैलाश की ट्रॉली से गिरकर मौत हो गई।
सोमवार की सुबह जिला शाहजहांपुर के गांव भिटारा निवासी 18 वर्षीय कैलाश पुत्र लटोरी लाल गांव के करीब बीस से अधिक श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ लेकर गोला जा रहा थे। कैलाश ट्रॉली पर रखे साउंड बॉक्स पर बैठा था। गोला मोहम्मदी रोड़ पर हैदराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब सात बजे ग्राम ममरी के पास ट्राली में हिचकोला लगते ही कैलाश नींद में साउंड के ऊपर से नीचे जमीन पर आ गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची हैदराबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना हैदराबाद प्रभारी निरीक्षक प्रभतेश श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालु ट्रॉली पर रखे साउंड बॉक्स पर बैठा था। नींद में वह ट्रॉली से रोड पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रॉली पलटने से फर्रूखाबाद के सात श्रद्धालु जख्मी
गोला गोकर्णनाथ। रविवार की रात ग्राम नौगवां शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद निवासी कांवडियों का एक जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर छोटी काशी में जलाभिषेक करने आ रहा था।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोड पर बगचन गांव के पास ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें ट्रॉली सवार रामधनी (25), राकेश (36), राजीव (30), रामशब्द (41), विकास (22), ऋषिपाल (48) वर्ष, रचित (14) गंभीर घायल हो गए। घायलों को गंभीर अवस्था में गोला सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रामधनी और राकेश के स्वास्थ्य में सुधार न होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी द दी गई। दूसरी घटना में सांड़ से टकराकर बाइक सवार कांवडिया सुमित पुत्र सोबरन सिंह ग्राम बहरिया जलालाबाद जिला शाहजहांपुर घायल हो गया। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें