फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो बाइकों की भिड़ंत में कांवड़िये की मौत, तीन घायल

Sat, 22 Aug 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पसगवां (खीरी)। मैगलगंज थाना क्षेत्र में औरंगाबाद-बरवर मार्ग पर शुक्रवार शाम गुरुद्वारे के पास दो बाइकों की टक्कर में कांवड़ यात्री शिवकुमार (45) की मौत हो गई। हादसे में उनके पुत्र आयुष (14) समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सीओ यादवेंद्र यादव ने बताया कि सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के कटिघरा निवासी शिवकुमार अपने पुत्र आयुष के साथ बाइक से कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से मितौली क्षेत्र के रतहरी गांव निवासी शिवांशु (18) और विकास (22) बाइक से आ रहे थे। गुरुद्वारा के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।
हादसे में शिवकुमार, आयुष, शिवांशु और विकास घायल हो गए। सभी को सीएचसी पसगवां ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाकी तीनों घायलों को जिला चिकित्सालय शाहजहांपुर रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें