फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ट्रॉली की चपेट में आकर कांवड़िये की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया-मझगईं। मझगई थाना क्षेत्र से छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ कांवड़ियों का एक जत्था यहां से रवाना हुआ है। यह जत्था बोझवा के साईं मंदिर के पास पहुंचा ही था कि एक कांवड़िये की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन


मझगई निवासी स्वामी दयाल का 12 वर्षीय पुत्र रितेश शनिवार को कांवड़ियों के जत्थे में छोटीकाशी जल चढ़ाने के लिए जा रहा था। बताया जाता है कि बोझवा के साईं मंदिर के पास ट्रैक्टर पर बैठा था। इस दौरान अचानक से वह नीचे गिर गया और ट्रॉली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रितेश की मौत के बाद अन्य कांवड़ियों की भीड़ मौके पर लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया है। देर रात तक कांवरियों का जत्था घटनास्थल पर बना रहा। जिसके कारण रोड पर भी कई बार जाम भी लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें