फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur kheri: ससुराल गए युवक को पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, हो गई मौत

Sat, 22 Jul 2023 12:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

पत्नी को विदा कराने गए मैगलगंज के इंटारा निवासी विकास मिश्रा की ससुराल सीतापुर के पड़रिया गांव में पिटाई से मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र के इंटारा निवासी युवक को उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


इंटारा निवासी विकास मिश्रा बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी रिया को विदा कराने पड़रिया गांव गया था। पिसावां थाने में दी तहरीर में पिता शिवगोविंद बताया कि बेटे विकास और उसकी पत्नी रिया में काफी दिनों से अनबन चल रही थी। कोर्ट में कई वर्षों से मुकदमा चल रहा था।

विकास जब ससुराल पड़रिया गया तो पत्नी रिया, प्रेमी छोटू और ससुर नैमिष ने उसे लाठी-डंडों से मारा। ग्रामीणों की सूचना पर जब वह पड़रिया पहुंचे तो विकास मरणासन्न हालत में मिला। इलाज के लिए सीएचसी महोली से जिला अस्पताल सीतापुर लाए, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें