फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये लेते धरा गया कानूनगो का मुंशी

विज्ञापन
एंटीक्रैप्शन टीम ने रिश्वत लेते मुंशी को पकड़ा (पीली कमीज में) संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदी/ लखीमपुर खीरी। एंटी करप्शन टीम ने जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये की घूस ले रहे मोहम्मदी तहसील के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के मुंशी को रंगे हाथ पकड़ लिया। मुंशी को मोहम्मदी से सदर कोतवाली लाकर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदी के मठ बालदेवता में रहने वाले रामनिवास भार्गव ने बताया कि भाई मकरंद धारा-24 के तहत जमीन की पैमाइश कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया भी पूरी कर ली। आरोप है कि तहसील के कानूनगो अनंगपाल के निजी मुंशी अशोक कुमार ने पैमाइश के नाम पर मकरंद से 10 हजार रुपये मांगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत लखनऊ एंटी करप्शन टीम से की।
बुधवार की दोपहर प्रभारी निरीक्षक संध्या सिंह की अगुवाई में 10 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम मोहम्मदी तहसील पहुंची और निघासन निवासी कानूनगो के निजी मुंशी अशोक कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते दबोच लिया। मुंशी के पकड़े जाने से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। टीम मुंशी को लेकर सदर कोतवाली पहुंची। इनके साथ पीड़ित मकरंद और उनका भाई भी जिला मुख्यालय आया।
विज्ञापन


शिकायतें कई, सुनवाई नहीं
रामनिवास भार्गव ने बताया कि उन्होंने जमीन पैमाइश को लेकर कई प्रार्थनापत्र दिए। कानूनगो और मुंशी की शिकायतें भी की। सुनवाई न होने पर एंटी करप्शन से करीब पांच दिन पहले शिकायत की। इसके बाद टीम ने रंगे हाथ मुंशी को पकड़ा है। रामनिवास का कहना है कि मुंशी अशोक कुमार कई वर्षों से तहसील के सरकारी आवास में रहता है। एक वर्ष पूर्व भी घूस मांगे जाने की शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी।

करीब एक बजे तहसील पहुंची थी टीम
मोहम्मदी। एंटी करप्शन टीम करीब एक बजे मोहम्मदी तहसील पहुंची थी। 2.15 बजे के करीब मुंशी को घूस लेते गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। एसडीएम अवनीश कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति पकड़ा गया है। वह जिला मुख्यालय पर मीटिंग में हैं। बैठक के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें