फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कानूनगो पर रिश्वत लेने का आरोप, 30 हजार लौटाने का वीडियो वायरल

Thu, 07 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विजय पाल, किसान
विज्ञापन
रमियाबेहड़। निघासन तहसील क्षेत्र में भूमि पैमाइश के नाम पर किसान से 30 हजार रुपये लेने का आरोप एक कानूनगो पर लगा है। किसान की शिकायत के बाद एसडीएम कार्यालय में हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, एसडीएम ने रुपये लौटाने की बात से इनकार करते हुए मामले की जांच जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन

निघासन तहसील क्षेत्र के गांव बंगलहा तकिया निवासी किसान विजय पाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि तहसील के एक कानूनगो ने भूमि की पैमाइश कराने के नाम पर उससे 30 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी पैमाइश नहीं कराई गई।
किसान का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने डीएम से रकम वापस दिलाने और पैमाइश कराने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच उपजिलाधिकारी निघासन राजीव निगम को सौंपी।
विज्ञापन

इसके बाद एसडीएम ने किसान और संबंधित कानूनगो को कार्यालय में बुलाकर दोनों पक्षों की बात सुनी। वायरल वीडियो में किसान और कानूनगो बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कानूनगो किसान से रुपये वापस मिलने की लिखित पुष्टि देने की बात कहते नजर आ रहे हैं। इस पर किसान कहता है कि रुपये लेते समय कोई लिखित रसीद नहीं दी गई थी। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
वीडियो में एसडीएम की ओर से मामला सुलझ जाने की बात भी सुनाई दे रही है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी राजीव निगम ने बताया कि पीड़ित ने कानूनगो पर रुपये लेने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई है, लेकिन कोई रुपये वापस नहीं किए गए हैं। मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें