फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर विश्वविद्यालय की ग्रेजुएशन की परीक्षाएं आज से शुरू, तीन पालियों में होगी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। कानपुर विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दिनभर वाईडी कॉलेज में परीक्षा संबंधी तैयारियां की जाती रहीं। प्रवेश पत्र लेने और सिटिंग प्लान की जानकारी के लिए कॉलेज में छात्रों की भीड़ रही। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्राचार्य ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुभाष चंद्रा को आंचलिक उड़न दस्ता प्रभारी और शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए एसपी को पत्र लिखकर पुलिस बल मांगा है। प्राचार्य डॉ.डीएन मालपानी ने बताया कि मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षाओं में संस्थागत और व्यक्तिगत छात्र छात्राएं शामिल होंगे। शांतिपूर्वक और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। उन्होंने बताया कि पेपर के दौरान परीक्षार्थियों का प्रवेश कॉलेज के पिछले गेट से होगा। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि लाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने छात्रों को निर्देशित कि है कि प्रवेश पत्र के पीछे लिखे नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
बीएससी, बीकॉम एवं परास्नातक परीक्षार्थियों के नहीं आए प्रवेश पत्र
प्राचार्य ने बताया कि अब तक बीएससी, बीकॉम एवं परास्नातक परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र नहीं मिले हैं। जैसे की प्रवेश पत्र प्राप्त हो जाएंगे, वितरण शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल इन कक्षाओं के पेपर मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगे।
विज्ञापन

शांतिपूर्वक और नकलविहीन परीक्षा कराने संबंधी समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रानिक उपकरण लाना प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

- डॉ. डीएन मालपानी, प्राचार्य, वाईडी कॉलेज
पलिया राजकीय महाविद्यालय में परीक्षाओं की तैयारियां पूरी
पलियाकलां। श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से शुरू हो रही स्नातक की परीक्षाओं के लिए सोमवार को पूरे दिन छात्र-छात्राओं की प्रवेश पत्र लेने के लिए भीड़ लगी रही। महाविद्यालय प्रशासन ने भी परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर लीं हैं। कम स्टॉफ होने के बाद भी प्रशासन का दावा है कि नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराईं जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें