गोला के श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी के मैदान पर खेलते खिलाड़ी। स्रोत: विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। नगर के लक्ष्मनजती स्थित श्री राजेंद्र गिरि मेमोरियल एकेडमी में पांच दिवसीय फुटबॉल क्लस्टर चार की शुरुआत हो गई। इसमें सीबीएसई विद्यालयों की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। टूर्नामेंट के पहले दिन एपीएस कानपुर, एपीएस लखनऊ और जयपुरिया लखनऊ टीमें जीतीं।
अंडर-19 वर्ग का पहला मैच एपीएस कानपुर व डीपीएस लखीमपुर के मध्य हुआ। इसे एपीएस कानपुर ने 5-0 से जीता। दूसरे मैच में एमआर जयपुरिया लखनऊ ने डीपीएस जानकीपुरम को 3-0 गोल से हराया। तीसरे मैच में एपीएस नेहरू मार्ग लखनऊ ने 3-0 से एमआर जयपुरिया लखीमपुर को शिकस्त दी।
इससे पहले मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद जुगुल किशोर ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। विद्यालय प्रबंधक एवं विधायक अमन गिरि ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रबंध समिति संरक्षक जनार्दन गिरि, मधुसूदन गिरि, निदेशक मोहित पुरी और प्रधानाचार्य आलोक मिश्र ने अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कमेंट्री संगम गुप्ता और रोहित शुक्ला ने की। इस मौके पर राजवीर सिंह, केशव अग्रवाल, डॉ. बच्चू सिंह, विश्वनाथ सिंह, डॉ.वेद प्रकाश अग्निहोत्री, विजय मिश्र, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राम गुलाम पांडे, दीपक हालन, सुरेंद्र शर्मा और बैजनाथ अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।