हिंदी दिवस के मौके पर ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय नारंग के शिक्षकों ने गोष्ठी का आयोजन किया और हिंदी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता कराई, इसमें कक्षा चार के कमलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हिंदी दिवस के मौके पर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों नारंग, उजागरपुर, सौखिया, बांकेगंज, प्रतापपुर, जलालपुर, छत्तीपुर, कुकरा, अलीगंज आदि में कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को शिक्षकों ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्राथमिक स्कूल नांरग के प्रधानाध्यापक सुभाष सक्सेना ने हिंदी भाषा ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई। इसमें कक्षा चार और पांच के 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा चार के छात्र कमलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कक्षा के छात्र मूलचंद्र और पांचवी के अशोक कुमार ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर एबीआरसी डॉ यूसुफ अली, शिक्षक शिक्षिकाएं प्रेमचंद्र, संदीप कुमार, भारती निषाद, एके अग्निहोत्री, कृष्णा श्रीवास्तव, सुभाष सक्सेना, विक्रमपाल सिंह तोमर, अंजू सिंह, अर्चना दीक्षित, अभिषारिका वर्मा, गुंजन शर्मा, रूपा श्रीवास्तव, कुमारी राजेश भाटी, नम्रता त्रिपाठी, विनय शर्मा, अजब सिंह, अमित गंगवार मौजूद रहे।