फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल मेले को भाजपाई रंग देने की कोशिश पर प्रशासन का डंडा

Fri, 13 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bjp - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के झंडे उतरवाए, तीन नेताओं के वाहन सीज
विज्ञापन

एसडीएम सदर ने की कार्रवाई, कहा, जरूरी हुआ तो जिलाध्यक्ष को नोटिस देंगे
भाजपा ने शहर के मौजी नसीरुद्दीन भवन प्रांगण में कमल मेला लगाया। मेले में चेकिंग करने पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/प्रशिक्षु आईएएस सैमुअल पाल ने भाजपा की झंडियां उतरवा दीं और भाजपा के झंडे और प्रत्याशियों के पोस्टर लगी तीन लग्जरी कारों को सीज करने का निर्देश दिया। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाल सदर ने तीन वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहर में भाजपा के तत्वावधान में तीन दिवसीय कमल मेला लगाया गया है। सार्वजनिक मेले के आयोजन की अनुमति प्रशासन ने दी थी, लेकिन पहले दिन ही मेला परिसर को भाजपा की झंडियों से सजा दिया गया। मेले में प्रत्याशियों के स्टीकर लगे वाहन भी पहुंचे। इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने सूचना सही पाई तो मेला परिसर से तत्काल झंडियां उतारने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने पूरे परिसर और झंडियां उतारने की वीडियोग्राफी भी कराई। इससे मेला परिसर में हड़कंप मच गया। मेले में कमल के फूल और स्टीकर लगीं कारें खड़ीं थीं, जिन्हें ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सीज करने का निर्देश दिया। इस पर कोतवाल दीपक शुक्ल ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया। एसडीएम के निर्देश पर आचार संहित उल्लंघन का मामला भी दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


कमल मेले की अनुमति ली गई थी, इसलिए किसी पार्टी के झंडे लगाना उचित नहीं थी। झंडियों को उतरवा दिया गया है। पूरी वीडियोग्राफी कराई गई है। गलत ढंग से लगे पार्टी प्रत्याशियों के तीन वाहनों को भी सीज दिया गया है। जरूरी हुआ तो जिलाध्यक्ष को नोटिस दी जाएगी।
विज्ञापन

-सैमुअल पाल, एसडीएम-सदर

भाजपा ने सार्वजनिक कमल मेला लगाया है। इसमें कोई राजनीतिक जानकारी नहीं दी जा रही है। विपक्षियों ने राजनीतिक विद्वेशवश प्रशासन को गलत सूचना दी थी। इस पर अधिकारियों ने चेक किया तो कुछ भी गलत नहीं मिला। मेले में लोग ज्ञानवर्धक जानकारी ले रहे हैं और विभिन्न खेलों का आनंद भी ले रहे हैं।
-शरद बाजपेई, जिलाध्यक्ष-भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें