जंगबहादुरगंज में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
पसगवां। श्री आदि गुरु वैदिक सेवा संस्थान की तरफ से चतुर्थ श्रीशिव महापुराण कथा के आयोजन से पूर्व स्टेशन मार्ग स्थित महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जो जंगबहादुरगंज व बरखेरियाजाट के विभिन्न मार्गों से होकर पंडाल में पहुंची। यहां यजमान सत्यप्रकाश यादव व वरुण मिश्र ने पूजन किया। समिति अध्यक्ष संतोष गुप्ता व सीमा ने बताया कि शिवपुराण कथा दो नवंबर तक प्रतिदिन शाम पांच बजे से होगी। तीन नवंबर को 1008 पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक व भंडारा होगा। इस मौके पर सुरेश मिश्र, अमरनाथ शुक्ल, मोहित मिश्र, विनीत दीक्षित, प्रांजुल शुक्ला, अमित गुप्ता, नीलेश गुप्ता, रूपवती सोनी, प्रेमलता दीक्षित शामिल हुए। संवाद