खिलाड़ियों का परिचय लेते सपा नेता।
सिंगाही। ग्राम पंचायत खैरीगढ़ में शनिवार को परगना क्लब खैरीगढ़ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता धनीराम मौर्या और जिला पंचायत सदस्य अबरार ने किया। उन्होंने कहा कि कबड्डी रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्धिमत्ता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार होता है। आयोजन को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष सुखदेव सिंह, उपाध्यक्ष जलीस अहमद, महामंत्री उत्तम यादव, संरक्षक रज्जन लाल डिप्टी रेंजर, मोहम्मद नईम सलमानी, मोहम्मद जुबेर, शाहनवाज खान, इरशाद आदि ने योगदान दिया। संवाद