एमडी ने कार्यशाला का निरीक्षण किया, उन्हें धुलाई प्लांट में तकनीकी खराबी मिली। वहीं अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एमडी ने रोडवेज परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई, टूटी नालियों का निर्माण करा कर नियमित साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव को रोडवेज की व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।