फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू प्रवक्ता पर केस दर्ज: क्या भाड़े पर भीड़ लाए थे राकेश? भाजपा नेता का आरोप प्रदर्शन के दौरान टूटे नियम

Sat, 03 Sep 2022 06:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पिछले महीने अगस्त में राजापुर मंडी में 75 घंटे के धरना प्रदर्शन के दौरान एक टीवी चैनल पर खीरीवासियों को लेकर बयान दिया था। बाद में उन्होंने इस पर अपनी सफाई भी दी थी। खास बात ये है कि पुलिस ने उसी दिन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के एक चैनल को दिए बयान का वीडियो वायरल होने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पिछले महीने अगस्त में राजापुर मंडी में 75 घंटे के धरना प्रदर्शन के दौरान ये बयान दिया था। खास बात ये है कि पुलिस ने उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली थी, लेकिन मामले को दबाए रखा। शनिवार को इस मुकदमे की जानकारी वायरल हो गई।

विज्ञापन

18 अगस्त 2022 से 75 घंटे के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने राजापुर मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें ज्यादातर किसान पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली आदि राज्यों से शामिल हुए थे। भाजपा नेता दीपक पुरी निवासी संकटा देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 18 अगस्त को धरना प्रदर्शन बिना डीएम की अनुमति के आंदोलनकारी राकेश टिकैत ने अपने समर्थकों के साथ शुरू किया था।
विज्ञापन

एक निजी चैनल को दिये इंटरव्यू में उन्होंने खीरीवासियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी सफाई में वीडियो जारी किया था। आरोप है कि विधि विरुद्ध जमाव में भाग लेने के लिए व्यक्तियों को राकेश टिकैत भाड़े पर लाए थे, वो सभी लोग दोषी हैं। यह बलवा कराने के आशय से प्रेरित किया गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आंदोलनकारी राकेश टिकैत के खिलाफ मामला दर्ज किया था। लेकिन, जानकारी करने पर इससे इनकार किया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इस मामले में जिस दिन तहरीर मिली थी, उसी दिन रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें