फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांकने से और आक्रामक हुए नेपाली हाथी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज-संसारपुर। जटपुरा बीट में डेरा डाले नेपाल के उत्पाती हाथियों ने शुक्रवार देर शाम बड़ी नहर लांघकर महुरेना की ओर रुख किया तो वन कर्मियों और ट्रैकर्स ने हांका लगा दिया। इससे आक्रामक हुए वन कर्मियों और ट्रैकर्स को चकमा देकर नगरिया, महुरेना और नंदापुर गांव पहुंच गए और वहां जमकर उत्पात मचाया। धान, गन्ना और केले की फसल रौंदीं। साथ ही रखवाली के लिए बने मचान और बोरिंग के पाइप उखाड़कर फेंक दिए। वन विभाग का बैरियर भी तोड़ डाला।
विज्ञापन

नंदापुर गांव में जमुना देवी, लल्लू, ज्ञान प्रकाश, सियाराम, दाताराम, बिंद्रा देवी की धान, गन्ना और केला की फसल को तहस-नहस किया। वहीं नगरिया निवासी शिवभगवान का चार बीघा गन्ना, राजेश निवासी महुरेना का चार बीघा गन्ना, सोहनलाल निवासी नंदापुर का चार बीघा धान, प्रमोद कुमार निवासी नंदापुर का चार बीघा धान, सुंदरलाल निवासी नंदापुर का चार बीघा धान, लालजी निवासी नंदापुर का दो बीघा धान और लल्लूराम निवासी नंदापुर का एक बीघा गन्ना हाथियों ने रौंदकर तहस-नहस कर दिया।
रात भर नंदापुर व नगरिया गाव के खेतों में उत्पात मचाने के बाद शनिवार भोर में हाथियों के झुंड ने फिर जटपुरा जंगल की ओर रुख किया। रास्ते में खेतों में फसलों की रखवाली के लिए बने मचानों व वन विभाग के बैरियर को सूंड़ में लपेटकर तोड़ दिया। फिर बांकेगंज से सटे रामानंदी पुल से निकलकर जंगल लौट गए। फिलहाल हाथी जटपुरा बीट के कंपार्टमेंट पांच और सात में डेरा डाले हैं।
विज्ञापन

बफरजोन के मैलानी रेंज की महुरेना बीट से सटे नंदापुर गांव में हाथियों के पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मी और ट्रैकर्स हाथियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। हाथियों ने जिन किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएग। -डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, डीटीआर,बफरजोन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें