फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने छुड़ाया, लेकिन मगरमच्छ से नहीं बचा पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)। गांव तिनघरवा में खेत में धान काटने गए युवक को मगरमच्छ ने निवाला बना लिया। सरयू नदी के पास एक तालाब में मगरमच्छ को युवक को खाता हुआ देख परिवार वालों ने काफी प्रयास करके उसे छुड़ाया, लेकिन तब तक वह आधा खा चुका था।
विज्ञापन

गांव चखरा के मजरा तिनघरवा निवासी रफीक का 28 वर्षीय पुत्र निजामुद्दीन सोमवार दोपहर गांव से डेढ़ किलामीटर दूर खेत पर धान की फसल काटने गया था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार वाले उसकी तलाश में गए। टॉर्च की रोशनी में देखा तो सरयू नदी के पास एक तालाब में मगरमच्छ निजामुद्दीन को खाता नजर आया। यह देख परिवार वालों ने शोर मचाया, लेकिन मगरमच्छ ने शव नहीं छोड़ा।
पानी काफी गहरा होने के कारण वे लोग नाव लेकर तालाब में गए और किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से निजामुद्दीन को छुड़ाया। मगर तब तक मगरमच्छ उसके दोनों हाथ और पैरों का काफी हिस्सा खा चुका था। ग्रामीणों ने बताया कि निशानों से पता चल रहा है कि मगरमच्छ निजामुद्दीन को खेत से खींचकर तालाब के अंदर ले गया। मृतक के कुछ कपड़े फटे पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें