फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने जमकर उड़ाई दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में रहने वाले हाथियों को स्वस्थ रखने के लिए का पार्क प्रशासन बेहतर ढंग से ख्याल रख रहा है। तीन दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाने के बाद मंगलवार को उन्हें दावत दी गई। हाथियों को पसंदीदा चीजें इस दावत में खिलाई गईं।
विज्ञापन

हाथियों के संरक्षण के लिए दुधवा नेशनल पार्क के अधिकारियों ने आठ से दस सितंबर तक लगाए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में गुवाहटी के वेटनरी इंस्टीट्यूट के हेड ऑफ प्रोफेसर डॉ. केके शर्मा और डॉ. परीक्षित के नेतृत्व वाली टीम बुलाई थी। दुधवा के अलग-अलग रेंजों में जाकर हाथियों का चेकअप किया गया। परीक्षण में सभी हाथी पिछली बार की तुलना में काफी स्वस्थ मिले। शिविर के अंतिम दिन हाथियों की दावत का इंतजाम पार्क प्रशासन की तरफ से किया गया। पार्क के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने हाथियों की दावत का उद्घाटन हाथियों को लौकी खिलाकर किया। इसके बाद डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर, वार्डेन शशिकांत अमरेश के साथ ही अन्य अधिकारियों ने हाथियों को खीरा, गुड़, लौकी, गन्ना, गन्ने की पताई आदि परोसी। हाथियों ने बड़े ही चाव से इन्हें खाया। इस मौके पर किशनपुर वार्डेन तौफीक अहमद, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डॉ. मुदित गुप्ता, रोहित रवि, मिराज अहमद सहित भारी संख्या में वनाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
दुधवा में है कुल 23 हाथी
दुधवा टाइगर रिजर्व में इस समय 23 हाथी हैं। उनकी देखभाल पार्क प्रशासन बेहतर ढंग से करता है। उनमें कोई बीमारी न हो इसके लिए नियमित तौर पर स्वास्थय परीक्षण पार्क प्रशासन की तरफ से कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें